NOTE BARAMAD

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में एक साथ रेड डाली। सीबीआई ने कुल 50 स्थानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने एफसीआई के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई। इसमें सीबीआई ने अब तक 60 लाख रुपये बरामद किए।

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने 74 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने अलग-अलग ठिकानों से केस से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। FCI के भ्रष्ट अधिकारियों और अनाज मिल के मालिकों पर काफी समय से सीबीआई की नजर थी। पूरी तैयारी के बाद बुधवार (11 जनवरी) को एजेंसी ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

रिश्वत के साथ DGM गिरफ्तार

कथित घोटाले में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों की भूमिका पर एजेंसी को शक है। इसकी जांच की जा रही है। एफसीआई डीजीएम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। इनपुट मिलने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में सीबीआई की टीम ने छापा मारा। साथ ही दिल्ली में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई।

See also  झड़प के बाद G20 सम्मेलन के डिनर में मिले मोदी और जिनपिंग

सीबीआई को एफसीआई में भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सीबीआई इसकी जांच में जुटी थी। पिछले 6 महीने से एजेंसी मामले में खुफिया जानकारी जुटा रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।