मोदी कैबिनेट
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू

टीआरपी डेस्क। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है. कोरोना काल के मद्देनजर यह बैठक वर्चुअली हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल सभी नए और पुराने मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक के बाद शाम 7 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पहली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत करेंगे. माना जा रहा है कि बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं.

जानकारी के अनुसार बैठक में 7वें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और डीआर का लाभ बहाल किया जा सकता है. दरअसल, यह विषय पिछले बुधवार की बैठक में भी उठाया जाना था, लेकिन मीटिंग रद्द कर दी गई थी.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Atal Bihari Vajpayee - आज फिर याद आए अटल, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह दी श्रद्धांजलि