ध्यान दें: कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोजों के बीच फिर कम हो सकता है गैप, 45 साल से अधिक आयु वालों को मिलेगी छूट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोजों के बीच अंतर एक बार फिर से घटाया जा सकता है। हालांकि यह अंतर 45 साल या फिर उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ही कम किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो सप्ताह में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है। कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है। यह फैसला वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल सभी वयस्कों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दूसरा टीका 12 से 16 सप्ताह के गैप पर लग रहा है।

टीकों की कमी नहीं इसके प्रभाव को लेकर स्टडी

देश में टीकाकरण की शुरुआत में यह अंतर 4 से 6 सप्ताह ही रखा गया था। इसके बाद में 4 से 8 सप्ताह तक बढ़ाया गया और फिर 12 से 16 सप्ताह तक का अंतर किया गया था। शुरुआती दौर में दोनों डोज के बीच अंतर को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था, लेकिन जब इस गैप को 12 से 16 सप्ताह तक किया गया तो इसे टीकों की कमी से भी जोड़ा गया था।

See also  ISRO और NASA मिलकर बना रहे है दुनिया को हर आपदा की सूचना देगा वाला NISAR

हालांकि सरकार का कहना था कि यह फैसला टीकों की कमी के चलते नहीं बल्कि वैक्सीन के प्रभाव को लेकर लिया गया है। एक्सपर्ट्स के हवाले से सरकार का कहना था कि दोनों डोज के बीच गैप ज्यादा रहने से एंटीबॉडीज ज्यादा जनरेट होती हैं।

नई स्टडी में सामने आई वजह

एक्सपर्ट्स का कहना था कि पहली डोज से एंटीबॉडीज ज्यादा जनरेट होती हैं। ऐसे में दूसरी डोज देरी से दी जानी चाहिए ताकि पहली वाली खुराक अपना काम कर सके। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से गैप बढ़ाए जाने के कुछ दिनों बाद ही एक नई स्टडी आई थी। इसमें कहा गया था कि कोविशील्ड की पहली डोज से ज्यादा एंटीबॉडीज बनने का अनुमान पूरी तरह से सही नहीं था।

गौरतलब है कि फिलहाल देश में कोविशील्ड, कोवैक्सिन और स्पूतनिक वैक्सीन दी जा रही हैं। इस बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाएं तेज हो गई हैं। बीते कई दिनों से देश में 40,000 से ज्यादा नए कोरोना केस मिल रहे हैं।

See also  शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामलाः राजस्थान में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर