बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 225 पदों पर निकली भर्ती
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जानकारी अनुसार, राजधानी रायपुर के जीई रोड स्थित रोजगार कार्यालय में 14 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। जहां शिविर में 225 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े: बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ठग गिरफ्तार

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक विनायका जॉब्स कन्स्लटेंट, रायपुर द्वारा एच.आर के 100 पदों पर एम.बी.ए उत्तीर्ण की सीधी भर्ती की जानी है। इसी तरह इण्डियन कुक के 50 तथा हाऊस कीपिंग के 75 पदों पर अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। इस तरह 225 पदों पर भर्ती की जा रही है।

यह भी पढ़े: कोरोना की चुनौतियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर मात्र 3 प्रतिशत,  राष्ट्रीय औसत दर 10.8 फीसदी से बहुत कम

बता दें, इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर