रात को खाने के बाद टहलने के स्वास्थ्य लाभ।

टीआरपी डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को नजरअंदाज करना आम हो गया है, लेकिन रात के खाने के बाद मात्र 10 मिनट की वॉक आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डिनर और नींद के बीच का यह छोटा सा अंतराल आपकी जीवनशैली में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

खान-पान की समृद्ध संस्कृति है, जहाँ भारी डिनर का चलन आम है। ऐसे में जो लोग एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते, वे इस छोटी सी आदत से मोटापे और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

सेहत के लिए छोटे कदम, बड़े बदलाव

अक्सर लोग रात का खाना खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं, जो सेहत के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह है। यहाँ जानें 10 मिनट की वॉक के फायदे:

  • तेजी से घटेगा वजन: खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से शरीर कैलोरी को फैट के रूप में स्टोर करता है। 10 मिनट की वॉक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती है।
  • पाचन तंत्र होगा मजबूत: टहलने से भोजन का मूवमेंट तेज होता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • शुगर लेवल पर लगाम: यह आदत शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखती है, जो विशेष रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है।
  • बेहतर नींद और कम तनाव: रात की ताजी हवा में टहलने से ‘फील गुड’ हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिससे दिनभर का तनाव कम होता है और गहरी नींद आती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।