Health Expo in Raipur - हेल्थ एक्सपो में स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल उपकरणों का मुआयना
Health Expo in Raipur - हेल्थ एक्सपो में स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल उपकरणों का मुआयना

टीआरपी डेस्क

रायपुर। 14 जून से 16 जून तक रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित हेल्थ एक्सपो (Medex-2023) का भ्रमण स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) और एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स – इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के हेल्थ एक्सपो भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे ।

बताते चले की एक्सपो में मेडिकल उपकरण, लैब उपकरण, मेडिकल फर्नीचर, मेडिकल क्लोथिंग (Clothing) तथा कन्ज्युमेबल्स (Consumables) बनाने और इनकी आपूर्ति करने वाली देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मानव संसाधन एवं अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों ने भी एक्सपो में अपने स्टाल लगाएं हैं। प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों और निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही अनेक जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा भी ऐक्सपो में स्टॉल लगाया गया हैं।

See also  RBI Repo Rate: रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं, शक्तिकांत दास बोले- हमारा काम महंगाई को काबू में रखना

स्वास्थ्य मंत्री ने हेल्थ एक्सपो प्रदर्शित मेडिकल एवं लैब उपकरणों के उपयोग, कीमत और खासियतों की जानकारी ली। सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद मशीनों का डेमो भी देखा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।