National Legislators Conference
National Legislators Conference

टीआरपी डेस्क

मुंबई। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष मान. डाॅ. चरणदास महंत ने मुंबई में 15 से 17 जून, 2023 तक आयोजित भारत के पहले ’’राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में पहले दिन हिस्सा लिया । मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं विधायक रजनीश सिंह शामिल हुए।

3 दिन चलने वाले इस विधायकों के सम्मेलन में देशभर के 2800 विधायक शामिल हुए। 3 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन के प्रथम दिवस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ताई सुमित्रा महाजन,मीरा कुमारी,शिवराज पाटिल की विशेष उपस्थिति रही।

नवीन भारत के निर्माण, विकास की परिकल्पना को राजनीति के माध्यम से सफल और साकार करनें के उद्देश्य से, MIT के तत्वाधान में भारतीय विधायक सम्मेलन का देश में प्रथम बार आयोजन, मुम्बई में किया गया है। दिनांक 15 जून को सम्मलेन के परिचयात्मक बैठक में देश के समस्त विधान मंडल के माननीय अध्यक्षो का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा आने वाले 3 दिनों में होने वाले बैठकों की जानकारी देते हुए पूरे दिवसों में सभी की उपस्थिति के लिए निवेदन किया गया।

See also  Opposition Boycotts PHE Minister Rudra Guru's Budget Speech - विपक्ष का आरोप मंत्री को नहीं है विभाग की जानकारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।