टीआरपी डेस्क। टमाटर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता हैए बल्कि स्किन के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से निखारने का काम करते हैं।

सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए टमाटर एक प्राकृतिक उपाय है। यह त्वचा पर होने वाली कई समस्याओं को ठीक करने की क्षमता होता है। आजकल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह लोग नेचुरल नुस्खों को ज्यादा पसंद कर रहें हैं। ऐसे में टमाटर एक सस्ताए असरदार और आसान उपाय हैए जो चेहरे के दाग-धब्बे को कम करता है, तेल को नियंत्रित करता है, मुंहासे व झुर्रियों से बचाता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेडए मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए जानतें है चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

चेहरे पर टमाटर इस्तेमाल करने के तरीके

टमाटर का रस लगाएं

जिन लोगों को ऑयली स्किन की समस्या ज्यादा होती हैए उनको टमाटर का ताजा रस निकालकर रूई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। इसे 10.15 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन भी बेहतर होती है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में 7 हजार से ज्यादा मरीज, राजनांदगांव बना नया हॉटस्पाट, सबसे ज्यादा 1702 मरीज रायपुर में

टमाटर और शहद का फेस पैक

यह ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। एक चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखेंए जब पैक सूख जाएं तो चेहरे को धो लें। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता हैए जबकि टमाटर डलनेस दूर करता है।

टमाटर और चीनी से स्क्रब

हफ्ते में एक बार टमाटर और चीनी का स्क्रब चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे त्वचा साफ और स्मूद नजर आती है। टमाटर के गूदे में थोड़ी सी चीनी मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। यह डेड स्किन हटाने में मदद करता है और ब्लैकहेड्स कम करता है।

टमाटर और नींबू का इस्तेमाल

टमाटर और नींबू दोनों में ही विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। जिस वजह से स्किन को क्लीन और क्लीअर बनाने में हेल्प करता है। टमाटर के रस में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएंए फिर धो लें। यह उपाय पिग्मेंटेशन और टैनिंग कम करने में मदद करता है। साथ ही आपकी स्किन ब्राइट हो जाती है।

See also  भारतीय रेलवे: नीले और लाल कोच वाली ट्रेनों में क्या है अंतर? बहुत कम यात्री जानते हैं यह राज

टमाटर और बेसन का फेस पैक

टमाटर और बेसन का फेस पैक स्किन को टाइट करता है और चेहरे पर इंस्टेंट फ्रेशनेस लाता है। इस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच टमाटर का रसए एक चम्मच बेसन और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं।

ध्यान रखने वाली बातें

हमेशा ताजे टमाटर का इस्तेमाल करें और आंखों के आसपास न लगाएं। अगर आंखों में जलन या खुजली महसूस होए तो तुरंत चेहरा धो लें। बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 2.3 बार ही इन नुस्खों को अपनाएं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।