स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs AUS 4th T20 : भारत ने कैरारा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया और पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली। बता दे कि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। अब दोनों टीमें आठ नवंबर को आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी, जहां भारत जीत दर्ज कर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा। वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की निचली क्रम की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक सफलता हासिल की।

See also  शिक्षा विभाग में ACS का हंटर: अब बायोमेट्रिक से ही बंटेगी सैलरी, 9:30 के बाद पहुंचे तो कटेगा वेतन और होगा एक्शन

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कप्तान मिचेल मार्श 30 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 25 रन जोड़े। टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने संघर्ष करते नजर आए। खास तौर पर वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की यह हार बेहद निराशाजनक रही। टीम का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में वह 111 रन पर सिमटी थी।

भारत की पारी में शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 46 रन की उपयोगी पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 28, शिवम दुबे ने 22 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने अंत में तेजी से रन बनाए और 11 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

See also  आरबीआई का ये अफसर डिप्टी गवर्नर नियुक्त, उनके सामने है महंगाई और जीडीपी ग्रोथ को संभालने की चुनौती

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।