अमूल दूध
महंगाई: अमूल दूध की कीमतों में इजाफा, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के कई जिलों के बदले गए SP, अजात शत्रु भेजे गए दंतेवाड़ा

अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

See also  Coronavirus In India : अब नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर! लगातार चौथे दिन मिले 15,000 से कम नए केस

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बनाए 11 प्रवक्ता, नरेन्द्र दुग्गड़ बने मुख्य प्रवक्ता

इसलिए बढ़ी कीमत

उन्होंने कहा, ‘अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी।’ सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 फीसदी, परिवहन लागत में 30 फीसदी और ऊर्जा लागत में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर