काबुल। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी गुटों के ठिकानों पर हमला किया। इसमें एक तालिबान कमांडर समेत दस आतंकवादी ढेर हो गए। अफगानी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की। यह कार्रवाई तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत की गई।

कैसे हुई मुठभेड़ :

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने दोपहर को प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी के बाहरी इलाके बाग-ए-शमल क्षेत्र में तालिबान के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षा बलों के हाथों 10 आतंकवादी मारे गए। मरने वालों में तालिबान का कमांडर मुल्ला मनन भी शामिल था।

अफगान सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी बल प्रांत में अन्य जगहों पर आतंकवादियों का पीछा करना जारी रखेंगे। हालांकि इस हमले को लेकर तालिबान आतंकवादियों की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।