6.2-magnitude-earthquake-in-Taiwan
6.2-magnitude-earthquake-in-Taiwan

ताइपे। 6.2 magnitude earthquake in Taiwan: ताइवान में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6. 2 मांपी गई है। इस भूकंप से अभी किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की तत्काल सूचना नहीं मिली।

6.2 magnitude earthquake in Taiwan: भूकंप आने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। सूत्रों के मुताबिक भूकंप से राजधानी ताइपे की इमारतें हिल गईं। ब्यूरो ने कहा कि भूकंप 5.7 किमी (3.5 मील) की गहराई में आया।

6.2-magnitude-earthquake-in-Taiwan

6.2 magnitude earthquake in Taiwan: बता दें, ताइवान नियमित रूप से भूकंपों से प्रभावित होता रहा है। ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है।

2016 में मारे गए थे 100 से अधिक लोग

6.2 magnitude earthquake in Taiwan: इस साल ताइपे में पिछले साल की भूकंपों की तुलना में राजधानी में झटकों की तीव्रता कम महसूस हुई। सितंबर में ताइवान के पूर्वी तट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कुछ इमारते भी गिर गईं थी।

See also  बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, हमले के तीन दिन बाद हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास ने तोड़ा दम, पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी

6.2 magnitude earthquake in Taiwan: वहीं, 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।