टीआरपी। largest food exhibition in Germany : विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन अनुगा, जर्मनी में किया गया। प्रदर्शनी के लिए हुई मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के COO ओलिवर फ्रेस्से से मंत्री देवांगन की भेंट हुई। मंत्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में चर्चा की।


इसके साथ ही, मिलिंद दीक्षित प्रबंध निदेशक,, Koelnmesse GmBH, भारत एवं सार्क देशों तथा समीर मितिया समूह निदेशक, Koelnmesse GmBH के साथ भी बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन औद्योगिक विकास नीति और औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी उद्योग मंत्री ने दी। राज्य द्वारा औद्योगिक पार्कों, विशेष रूप से खाद्य पार्कों में निवेश हेतु दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया। बासमती चावल, इमली एवं मूल्य संवर्धित वन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निवेश आकर्षित करने हेतु संवाद किया। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के डायरेक्टर प्रभात मालिक भी उपस्थित रहे।

See also  Finance permission for new setup - 23 नई तहसील, 11 एसडीएम कार्यालय के लिए इतने पद

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।