बीजिंग। China: पड़ोसी देशों से सीमा विवाद और कोविड संकट के बीच चीन ने अमेरिका में अपने दूत चिन गांग को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है, जो वांग यी की जगह लेंगे। मौजूदा विदेश मंत्री वांग यी (69) को पदोन्नत कर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो में शामिल किया गया है।

China: वांग यी अब देश के शीर्ष राजनयिक बन गए हैं। ब्यूरो नीतिगत मामलों में पार्टी का शीर्ष निकाय है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि 56 वर्षीय चिन कब पद संभालेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और सहायक विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने ट्वीट किया, चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर चिन गांग को बधाई!चीन की कूटनीति में एक शानदार नए अध्याय की प्रतीक्षा।

China: यह घोषणा आश्चर्यजनक है, क्योंकि अगले साल पांच मार्च से शुरू होने वाले संसद के सालाना सत्र के दौरान नए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नया प्रशासन कार्यभार संभालेगा। संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग को छोड़कर सभी शीर्ष अधिकारियों और मंत्रियों को बदला जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।