सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में भी एक व्यक्ति के अंदर एसआरएस जैसे खतरनाक वायरस के लक्षण देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति हाल ही में चीन से वापस अपने घर लौटा था।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस का यह पहला संदिग्ध मामला है। यह व्यक्ति हाल ही में चीन के प्रमुख शहर वुहान से लौटा था, माना जाता है कि यह कोरोनोवायरस के प्रकोप का मुख्य केंद्र है। बता दें कि वुहान में कुल 218 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और अब तक इससे चार मौतें भी हो चुकी हैं।

पीड़ित व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्वी शहर ब्रिस्बेन में अपने घर पर सांस की बीमारी से धीरे-धीरे उबर रहा है। वहीं, डॉक्टर टेस्ट के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं और वह इसके जरिए यह देखना चाहते हैं कि वह नए वायरस से प्रभावित है या नहीं।

यह नया कोरोनवायरस वायरस, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) से जुड़े होने के कारण काफी चर्चा में आया है। इसने 2002-2003 में चीन और हांगकांग में लगभग 650 लोगों को मार डाला था। कोरोनवायरस वायरस को पहली बार मध्य चीनी शहर वुहान में खोजा गया। अब तक इस वायरस से पीड़ित 201 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

बता दें कि वुहान में 1 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और यह चीन का एक प्रमुख परिवहन केंद्र भी है। अगले सप्ताह से वार्षिक चंद्र नववर्ष शुरू हो रहा है, जिसके चलते देश भर में सैकड़ों चीनी लोग अपने परिवार के साथ यात्रा करेंगे। यह वायरस उन लोगों के बीच डर पैदा करेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।