रायपुर। किडनेप कारोबारी प्रवीण सोमानी को राजधानी पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद कर लिया है। इससे पहले 8 जनवरी को प्रवीण को राजधानी रायपुर से अपहरण कर लिया गया था, अपहरण के 13 दिन बाद उन्हें सकुशल रिहा कराने में पुलिस ने कामयाबी हासिल कर ली है।

बिग ब्रेकिंग:किडनेप कारोबारी प्रवीण सोमानी यूपी से सकुशल बरामद, देर रात राजधानी पहुंचेंगे SSP आरिफ शेख,डीजीपी प्रेस कांफ्रेस कर देंगे जानकारी

खुद SSP आरिफ शेख कारोबारी को लेकर रायपुर लौट रहे हैं, देश शाम रायपुर लौटने के बाद आज रात ही डीजीपी प्रेस कांफ्रेस कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे। इस अपहरण में बिहार के चंदन सोनार गैंग का हाथ था।

इस गैंग के पप्पू सोनार ने ही प्रवीण का राजधानी से उस वक्त अपहरण कर लिया था, जब दफ्तर से घर लौट रहे थे। बाद में उनकी कार को एक एकांत जगह पर पार्क कर फरार हो गए।

इस अपहरण कांड को लेकर राजधानी के एसएसएपी आरिफ शेख खुद मानिटरिंग कर रहे थे। बिहार के कई जगहों पर हुई छापेमारी को खुद एसएसपी ने लीड किया था। आखिरकार यूपी में इस कारोबारी को छुड़ा लिया गया।

See also  Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान, इन सीटों पर उतारेगी कैंडिडेट

आपको बता दें कि राजधानी पुलिस ने इसे लेकर 70 से ज्यादा अलग-अलग टीमों का गठन किया था। बता दें कि चंदन सोनार गैंग ने पिछले दिनों ही वैशाली में 55 किलो सोना लूट लिया था। इस गैंग का बड़ा खौफ रहा है, जिसने कई बड़े अपहरणकांड को अंजाम दिया था और करोड़ों की फिरौती भी वसूली थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।