बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 की मौत

न्यूयार्क। अमेरिका में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और मास्क पहनने में छूट का नतीजा कोरोना संकट के दोबारा बढ़ने के रूप में सामने आ रहा है। यहां दैनिक मामले तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान करीब एक लाख नए केस पाए गए। देश में फिर संक्रमण बढ़ने पर राष्ट्रपति जो बाइडन टीकाकरण में तेजी लाने में जुट गए हैं। वह टीके लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दे रहे हैं।

मामले बढ़ने के पीछे डेल्टा वैरिएंट

कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नए मामलों में तेज उछाल आया है। इसके लिए टीकाकरण की धीमी रफ्तार और कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कारण बताया जा रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि बीते एक हफ्ते में जितने केस मिले, उनमें से 83 फीसद डेल्टा वैरिएंट के पाए गए।

60 फीसद से ज्यादा टीकाकरण

अमेरिका में इससे पहले वाले सप्ताह के मुकाबले ऐसे मामलों में 32 फीसद बढ़ोतरी आई है। जबकि स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, 60 फीसद से ज्यादा अमेरिकियों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

See also  Chhattisgarh Corona Update: रायपुर में 812 नए मरीज,प्रदेश में 1949 पाजिटिव की पहचान,13 की मौत

जापान, थाइलैंड और मलेशिया में डेल्टा का कहर

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, जापान, थाइलैंड और मलेशिया में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ गया है। इन देशों में बीते 24 घंटे में रिकार्ड नए मामले पाए गए। जापान की राजधानी टोक्यो में 4,058 नए केस मिले। ओलिंपिक की मेजबानी कर रहे इस शहर में पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए। मलेशिया में 17 हजार 786 और थाइलैंड में 18 हजार 912 मामले पाए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।