Earthquake-in-Iran
Earthquake-in-Iran

तेहरान। Earthquake in Iran: ईरान के खोए शहर में देर रात 5.9 तीव्रता वाले भूकंप ने कई इमारतों को जमींदोज कर दिया। अभी तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी हैं, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हैं।

Earthquake in Iran: रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने के कार्य में जुटी हैं, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। उधर, इस भूकंप के चलते बिजली के पोल गिरने से कई जगह पावर सप्लाई भी ठप हो चुकी है।

Earthquake in Iran: ईरानी न्यूज एजेंसी इरना के मुताबिक, ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Earthquake in Iran: रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने के कार्य में जुटी हैं। भूकंप प्रभावित इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। बिजली सप्लाई ठप होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीमें स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों में जुटी हैं।

See also  रूस-यूक्रेन युद्ध : महज 5 मिनट में यूक्रेन में मची तबाही, रूस ने राजधानी कीव समेत 13 जगह किये बड़े धमाके, देखिए तस्वीरें

Earthquake in Iran: ईरान में भूकंप की बड़ी घटनाएं

1.ईरान में भूकंप के चलते 2003 में करीब 26000 लोगों की मौत हो गई थी। यह भूकंप बाम शहर में आया था और इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई थी।

2.2017 के दक्षिणी ईरान में भी 7 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 600 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 9000 से अधिक लोग घायल हुए थे। साथ ही, संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।