टीआरपी डेस्क। भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर ऐतिहासिक सहमति बन गई है। दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे अब व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ या तो पूरी तरह खत्म हो जाएगा या फिर काफी कम कर दिया जाएगा।

क्या है FTA का सीधा मतलब ?

अब भारत से UK जाने वाले उत्पादों पर टैक्स नहीं लगेगा, यानी ड्यूटी फ्री एक्सपोर्ट किया जाएगा। वहीं UK से भारत आने वाली वस्तुओं पर टैक्स या तो कम कर दिया जाएगा या खत्म कर दिया जाएगा। आम उपभोक्ताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। UK से आने वाले प्रीमियम उत्पाद जैसे स्कॉच व्हिस्की, चमड़े के जूते, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, मरीन प्रोडक्ट्स और ज्वेलरी अब सस्ते दामों में उपलब्ध होंगी।

प्रीमियम ब्रांड्स की बढ़ेगी

स्कॉच व्हिस्की, जो UK के स्कॉटलैंड में बनाई जाती है, भारत में एक प्रीमियम वाइन प्रोडक्ट के रूप में लोकप्रिय है। अब तक भारत में इसके इम्पोर्ट पर 150% का भारी टैक्स लगता था। लेकिन FTA के तहत, इम्पोर्ट टैक्स को 75% कर दिया गया है। अगले 10 सालों में इसे घटाकर 40% तक लाने की योजना बनाई जा रही है। अनुमान है किस्कॉच व्हिस्की की कीमत 30 से 50% तक घट सकती है।

See also  राष्ट्रीय कृषि मेला में स्व सहायता समूहों ने ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की दवा बनाई गई ,150 रूपए में उपलब्ध 

व्हिस्की मार्केट पर FTA का असर

2024 में भारत में व्हिस्की का कुल बाजार 30 अरब डॉलर का था।
इसमें स्कॉच की हिस्सेदारी केवल 2% से 3% थी, अब यह बढ़कर 5% से 7% तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंपोर्ट टैक्स कम होने के बाद बड़े ब्रान्ड्स जैसे डियाजियो (जॉनी वॉकर, तालिस्कर), पर्नोड रिकार्ड (चिवास रीगल) को भारत में बड़ा मौका मिलेगा क्योंकि कीमत होने से लोग ऐसी महंगी व्हिस्की का भी सेवन कर पाएंगे।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती ?

  • स्कॉच व्हिस्की
  • चमड़े के जूते और बैग
  • ब्रिटिश कपड़े और फैशन ब्रांड्स
  • इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स
  • मेटल और ज्वेलरी प्रोडक्ट्स

कौन-कौन सी चीजें हो सकती है महंगी ?

कुछ ऑटोमोबाइल, बाइक, स्टील प्रोडक्ट्स और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है क्योंकि भारत में इनके प्रतिस्पर्धी उत्पाद पहले से ही मौजूद हैं।

भारत को होगा बड़ा लाभ

भारत से UK को भेजे जाने वाले 99% प्रोडक्ट्स पर टैक्स खत्म हो जाएगा। UK से आने वाली 90% वस्तुओं पर टैरिफ में कटौती होगी।
इससे भारत को एक्सपोर्ट में बढ़त और ब्रिटिश कंपनियों को भारत में बड़ा बाजार मिलेगा।

See also  जेल में बंद महाठग सुकेश इन पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपए करना चाहता है दान

पहले भारत और UK के बीच हर साल तकरीबन 28 से 30 अरब डॉलर का व्यापार होता था, लेकिन अब FTA के लागू हो जाने के बाद विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल 2030 तक दोनों देशों के बीच के व्यापार की राशी लगभग $120 अरब तक पहुंच सकती है।