टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित कृष्णा घाटी उपजिला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। जिसमें जिसमें भारतीय सेना के एक जवान शहीद हुए है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 7वीं जाट रेजिमेंट के तीन जवान अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त पर थे।

गश्त के दौरान एम-16 टाइप की बारूदी सुरंग के विस्फोट की चपेट में आकर नायब सूबेदार हरि राम वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि हवलदार गजेंद्र सिंह और अग्निवीर ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सैनिकों का इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवा दिया। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बलिदानी जवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने क्षेत्र प्रभुत्व गश्त के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। हम इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।”

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।