दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे फुमियो किशिदा, 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

टीआरपी डेस्क। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्‍ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने उनकी आगवानी की।

दोनों वैश्विक नेताओं के बीच दिल्ली हैदराबाद हाउस में वार्ता जारी है। किशिदा 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में रहेंगे। बताया जा रहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम किशिदा भारत के लिए पांच ट्रिलियन येन (42 अरब अमेरिकी डालर) के निवेश की योजना की घोषणा कर सकते हैं।

इस दौरान वो 14वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।