टीआरपी डेस्क। वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार वेनेजुएला में घटनाक्रमों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की सभी गैर जरूरी यात्राओं से बचें।

भारतीय दूतावास से करें संपर्क

इसी के साथ ही एडवाइजरी में कहा गया कि सभी भारतीय जो किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें। अपनी गतिविधियों को सीमित रखें और राजधानी काराकस में भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

ईमेल आईडी और फोन नंबर भी जारी

इसी के साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा ईमेल आईडी और इमरजेंसी फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। ईमेल आईडी [email protected] और इमरजेंसी फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) पर लोग कराकस के भारतीय दूतावास में संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शुक्रवार रात सैन्य ऑपरेशन किया है। यूएस आर्मी ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अपने कब्जे में लिया और अपने साथ ले गई। इस पूरी कार्रवाई को ट्रंप लाइव देखा है।

See also  Libya Flood : बाढ़ ने मचाई तबाही, शहर के शहर डूबे, 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लापता

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि न्यूयॉर्क में आने के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। बोंडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, दंपति को जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों में अमेरिकी न्याय का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि मादुरो को 2020 में न्यूयॉर्क में नार्को-आतंकवाद के षड्यंत्र के आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था, लेकिन इससे पहले यह ज्ञात नहीं था कि उनकी पत्नी को भी अभ्यारोपित किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।