टीआरपी। Contaminated water in Indore tested : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से 16 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में भय का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दूषित जल का सैंपल लेकर निजी लैब से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में सभी घातक वायरस निगेटिव पाए गए हैं। मंत्री ने रिपोर्ट साझा करते हुए ऐहतियात के तौर पर पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई 16 लोगों की मौत से दहशत छाया है। घटना से भयभीत लोग शुद्ध जल के लिए बोतल और निगम के टैंकर से सप्लाई होने वाले पानी का उपयोग पीने के लिए कर रहे हैं। नर्मदा नदी का पानी पीने से फिलहाल मना कर दिया गया है। साथ ही बोरिंग का पानी भी इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निजी अस्पताल की लैब रिपोर्ट एक्स पर साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी खाड़े के नेतृत्व में जांच पूरी हुई है। भागीरथपुरा में पेयजल शुद्धिकरण के लिए क्लोरिनेशन और अन्य उपाय किया जा रहा है।

See also  समृद्ध भाषा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का अवसर है भारतीय भाषा महोत्सव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भागीरथपुरा के पांच जल सैंपल्स की आरटी-पीसीआर जांच में ई कोलाइई (0157 और जेनेरिक), वाइब्रियो कॉलेरा, साल्मोनेला, रोटावायरस और एंटरोवायरस सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।