टीआरपी न्यूज। चीन में कोहराम मचाने वाले खतरनाक कोरोना वायरस कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि सऊदी अरब में काम कर रही एक भारतीय नर्स भी इसकी चपेट में आ गई है।

हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया है। इस बीच, सऊदी अरब के अस्पताल में काम करने वाली करीब 100 भारतीय नर्सों की जांच की गई है। वहीं चीन में अलर्ट जारी है।

बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। +8618612083629 और +8618612083617 पर फोन लगाकर चीन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि प्रभावित नर्स का असीर नेशनल अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी हालत में सुधार है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मांग की है कि खाड़ी देश के सामने मामला उठाया जाए और विशेष उपचार सुनिश्चित किया जाए।

See also  Meta ने 600 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता…जानें क्यों लेना पड़ा छटनी का फैसला ?

विदेश राज्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,अल-हयात अस्पताल में काम करने वाली नर्सों में से ज्यादातर केरल की हैं। करीब सौ भारतीय नर्सों की जांच कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन और सऊदी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क रखा जा रहा है।

कोरोना वायरस से उत्पन्न खतरे को देखते हुए 22 जनवरी तक 60 उड़ानों से आए कुल 12,828 यात्रियों की जांच की गई, लेकिन कोई पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीती सुदान हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अस्पतालों में गंभीर हालत वाले रोगियों के आइसोलेशन और वेंटीलेटर मैनेजमेंट के संबंध में तैयारी की समीक्षा करने को कहा है।

अंतर की पहचान करने और निगरानी और लैब सपोर्ट के क्षेत्र में कोर क्षमता मजबूत करने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस की आशंका को लेकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु हैदराबाद और कोचीन के हवाई अड्डों पर थर्मल जांच की जा रही है, ताकि संदिग्ध की पहचान कर उसे इलाज मुहैया करवाया जा सके।

See also  दुनिया के इस देश में नहीं है एक भी कैदी, खाली हैं सभी सलाखें... पड़ोसी देश से भेजे जा रहे हैं कैदी

17 जनवरी को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई थी और उसे मंत्रालय की वेबसाइट के साथ ही ट्विटर हैंडल पर रखा गया।

चीन में भारतीयों की सहायता के लिए हॉटलाइन

चीन में भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हॉटलाइन स्थापित की है। कोरोना वायरस प्रभावित प्रांत में फंसे भारतीयों के लिए चीन भोजन आपूर्ति समेत विभिन्न प्रकार की मदद मुहैया करा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।