टीआरपी न्यूज। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए इससे अच्‍छी खबर और क्‍या हो सकती है। 7 लाख सरकारी नौकरियों में पद खाली हैं। गुरुवार को केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया। कैबिनेट की मीटिंग में इन 7 लाख पदों को संसद का सत्र खत्‍म होने से पहले भरे जाने की बात कही गई है।

आइये जानते हैं इन पदों की डिटेल :

ग्रुप ए की नौकरियों में करीब 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं, जबकि ग्रुप ए और ग्रुप बी में 90,000 और 20,000 नौकरियों को भरा जाना है। ग्रुप A की सरकारी नौकरियों में कई मैनेजर के पद हैं। Group B नौकरियों में पुलिस हेड कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, टीटीई, टैक्स असिस्टनस्ट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट आदि पद शामिल हैं1 ग्रुप C के तहत मिलने वाली नौकरी में प्रतिमाह लगभग 9,000 से 34,500 रुपए वेतन होगा। इससे पहले भी भारतीय रेलवे ने 2.3 लाख खाली पदों की घोषणा की थी।

सरकार ने मौजूदा वैकेंसी को हर महीने के पांचवें दिन तक भरे जाने की प्रक्रिया के साथ एक रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने नवंबर 2019 में संसद में यह बताया कि वर्ष 2018 में लगभग सवा लाख रिक्तियां थीं। 2014 के बाद से कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन स्वीकृत पदों की संख्या में लगभग 1.57 लाख की वृद्धि देखी गई।

See also  Ketu Nakshatra Parivartan 2026: कल बदलने जा रही है केतु की चाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बारिश

सरकार द्वारा पेश किए गए इन आंकड़ों से पता चलता है कि केंद्र सरकार की लगभग 31.81 लाख नौकरियां गत 1 मार्च, 2018 को 38 लाख पदों के मुकाबले भर गई थी। भारतीय रेलवे में लगभग 2.5 लाख वैकेंसी थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा क्षेत्र में लगभग 1.9 लाख वैकेंसी अभी मौजूद हैं। लगभग प्रत्येक क्षेत्र में वैकेंसी हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।