Largest Shareholder Separated From Zomato-कंपनी छोड़ने की खबर फैलते ही जोमेटो शेयर धड़ाम
Largest Shareholder Separated From Zomato-कंपनी छोड़ने की खबर फैलते ही जोमेटो शेयर धड़ाम

टीआरपी डेस्क

जोमेटो के अब तक के सबसे बड़े शेयर धारक कंपनी ने खुद को अलग कर लिया है। जोमेटो का साथ छोड़ते ही पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। ऐसी खबर आने के बाद जोमेटो का शेयर अपने सब से बुरे दौर पर गुजर रहा है। जल्द ही खबर वायरल होते ही इसके शेयर कल से गिरने की गुंजाईश है।

जोमैटो के शेयरों में शुरुआती कारोबार में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.34% गिरकर 54.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

उबर टेक्नोलॉजीज (Uber Technology) ने बुधवार को फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो लिमिटेड (Zomato Limited) में अपनी 7.8% हिस्सेदारी बेच दी। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, Uber ने ब्लॉक डील के जरिए 392 मिलियन में जोमैटो के शेयर बेचे हैं।

यह ब्लॉक डील 50.44 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुई है। फिलहाल इस मामले में Zomato और Uber की तरफ से कोई बयान नहीं आया है

See also  सर्विस राइफल से आरक्षक ने खुद को मारी गोली,डोमीकला बेस कैंप में पदस्थ थे जवान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।