BJP President Arun Sao

टीआरपी डेस्क

बस्तर संभाग के नारायणपुर में हुए आदिवासियों पर हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस राज में आदिवासियों का उत्पीड़न अपनी चरम सीमा को लांघ रहा है मतांतरण करने वालों के हौसले कांग्रेस राज में कांग्रेस सरकार के संरक्षण की वजह से इतने बुलंद हैं कि अब वो हिंसक हो चले हैं अब प्रदेश में धारदार हथियारों से हमला करके आदिवासियों को ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा है यह हालात इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में अंकित होंगे।

श्री साव ने कहा भाजपा लगातार इस बात को कहती आई है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ही धर्मांतरण के कार्य चल रहे हैं नारायणपुर में आदिवासियों पर हुआ हमला इस बात को फिर से प्रमाणित कर रहा है क्योंकि अब आदिवासियों को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है उनके साथ बर्बरता की जा रही है और सरकार धर्मांतरण करने वालों की रक्षक बनकर हमारे आदिवासी भाई बहनों को पीटते हुए देखकर मौन बैठी है।

See also  CG NEWS : कांग्रेस की जनसभा के दौरान अचानक टुटा मंच, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता गिरे

श्री साव ने कहा आदिवासियों का उत्पीड़न ,उन्हें अपमानित करना कांग्रेस के राज में अब रोज का काम हो गया है कांग्रेस के नेता आदिवासियों को झूठा चाटने वाला बताते हैं मंत्री शिव डहरिया उन्हें पंचर बनाने की सलाह देते हैं और कांग्रेस राज में उन्हें अपना धर्म ना छोड़ने पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया जाता है यह हालात तालिबानी नहीं तो क्या है? छत्तीसगढ़ की शांत फिजा में जहर घोल कर कांग्रेस आदिवासियों की संस्कृति को नष्ट करने पर आमदा है भाजपा सदैव आदिवासियों के स्वाभिमान, सम्मान और संस्कृति की रक्षा को तत्पर है और आदिवासियों पर, उनकी संस्कृति पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं करेगी।

श्री साव बोले बस्तर में धर्मांतरण के खेल पर जब सुकमा एसपी ने चिट्ठी लिखी थी, तब राज्य सरकार उसे झुठला रही थी। अब उसी धर्मांतरण के लिए एसपी पर पथराव हुआ है,अब क्या बोलेगी कांग्रेस ?कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की शांत फिजा में जहर घोल दिया है।

See also  कांग्रेस का बंद सफल रहा, 10 महीनों में बीजेपी सरकार की विफलताएं सामने आई: भूपेश बघेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।