टीआरपी। International Mayors Forum in Toyota City, Japan : जापान के टोयोटा सिटी में 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम 2025 में शामिल होने के लिए महापौर मीनल चौबे टोयोटा पहुंची। तीन दिवसीय वैश्विक मंच विश्व के नगरों और संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं के बीच सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीय क्रियान्वयन और नवाचारपूर्ण शहरी विकास पर केंद्रित है।

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ावा, स्कूलों में कचरे का पृथक्करण

फोरम के प्रथम दिवस पर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने नगरों की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार साझा किए। चर्चाओं में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ावा, स्कूलों में कचरे का पृथक्करण तथा “Reduce, Reuse, Recycle (RRR)” की जागरूकता को शैक्षणिक स्तर पर शामिल करने जैसे विषय प्रमुख रहे।

पर्यावरण संरक्षण व स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन

प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण व स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा सकता है। जापान द्वारा प्रस्तुत Low Carbon City Masterplan के तहत “Cleaner Drains – Less Floods” औरSound Materials Cycle Society की अवधारणा साझा की गई, जिसका उद्देश्य कम-कार्बन, स्वच्छ और जलवायु-लचीले शहरों का निर्माण है।


फोरम में विश्व बैंक,UN-Habitat, UNEP, UNIDO सहित जापान, कोरिया, मलेशिया, रवांडा, पाकिस्तान और ग्रीस के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंगोलिया के Housing Board Projects जबकि मलेशिया के पेनांग सिटी काउंसिल ने “सुरक्षित एवं लचीले आवास” विषय पर प्रस्तुति दी। युगांडा के मसाका सिटी के मेयर ने भी अनियोजित बस्तियाँ, अवसंरचना की कमी और जलवायु चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।