टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाकिस्तान से होने वाले सभी प्रकार के आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया है।

नए आदेश के अनुसार, अब पाकिस्तान से कोई भी वस्तु चाहे वह सीधे तौर पर हो या किसी तीसरे देश के रास्ते भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यदि किसी विशेष स्थिति में छूट की आवश्यकता होगी, तो इसके लिए केंद्र सरकार से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा।

पाकिस्तान में मची हलचल, सिंधु जल संधि को लेकर मिली धमकी

भारत के इस कड़े फैसले के बाद पाकिस्तान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टेलीविज़न इंटरव्यू में भारत को चेतावनी दी है कि यदि भारत ने सिंधु नदी पर कोई नया बांध निर्माण किया या सिंधु जल संधि का उल्लंघन किया, तो इसे ‘हमला’ माना जाएगा और पाकिस्तान उसकी जवाबी कार्रवाई करेगा।

See also  ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी बगावत, 50 विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे ऋतब्रत!

ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हमला केवल गोलीबारी से नहीं होता, पानी रोकना भी आक्रामकता है। यदि भारत ने पानी रोका तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

भारत सरकार के इस फैसले को देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।