रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अचानक अभनपुर पहुंचे, यहां उन्होंने ओवरब्रिज सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान भारत माला प्रोजेक्ट एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बता दें कि इसी परियोजना में मुआवजा घोटाले की EOW-ACB जांच कर रही है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सबसे पहले अभनपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट कार्य की संपूर्ण जानकारी दी।
अरुण साव ब्रिज निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पास पहुंचे, यहां उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि, निर्माण में सभी मानकों का ध्यान रखा गया है।

See also  Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary -कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन

अरुण साव ने निरीक्षण के बाद कहा कि, भारत सरकार की यह क्रांतिकारी परियोजना है, इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। इस हाइवे के बन जाने के बाद विशाखापट्टनम जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही यह आर्थिक गलियारा के रूप में महत्वपूर्ण साबित होगा।

गौरतलब है कि, रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किमी लंबा 6 लेन का एक्सप्रेसवे का अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए छत्तीसगढ़ से ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश पहुंच सकेंगे। यह रायपुर को धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम शहर से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे विशाखापट्टनम बंदरगाह पर समाप्त होगा। इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।