टीआरपी डेस्क। भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के परिवारों को प्रति व्यक्ति 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसी के तहत प्रतिबंधित आतंकी मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल सकता है, क्योंकि भारत की स्ट्राइक में उसके परिवार के 14 सदस्य मारे गए थे।

भारतीय कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और कब्जे वाले कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और हालात बिगड़ते देख उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी।

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे थे निशाने पर

भारतीय स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित ठिकानों पर भी हमला हुआ, जिससे आतंकी संगठन को बड़ा झटका लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मसूद अजहर के 14 परिजन मारे गए थे। अब पाकिस्तान सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की नीति के तहत मसूद अजहर को भारी भरकम रकम मिलना तय माना जा रहा है।

See also  Bangladesh Election Counting: हिंसा और बम धमाकों के बीच बांग्लादेश में 47.91 प्रतिशत मतदान, मतगणना शुरू…. देर रात तक सकता है परिणाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।