टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश

जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार को शाम 6 बजे तक यानी चार घंटे के भीतर मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करनी होगी।

पीएम मोदी भी नाराज, कांग्रेस कर रही इस्तीफे की मांग

विजय शाह के बयान से न केवल राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, बल्कि सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बयान को लेकर नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

हालांकि, मंत्री शाह ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांग ली है और कहा है कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बावजूद इसके, कांग्रेस उनकी माफी से संतुष्ट नहीं है और इस्तीफे की मांग पर अडिग है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।