बड़ी खबर: सोवियत काल की रूसी Buk एयर डिफेंस सिस्टम ने सीरिया में मार गिराईं इजरायल की सभी गाइडेड मिसाइलें

दमिश्क। सीरिया में तैनात रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायली वायुसेना की एयरस्ट्राइक को नाकाम कर दिया है। रूस निर्मित Buk-M2E एयर डिफेंस सिस्टम ने सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायली एफ-16 लड़ाकू विमानों से दागी गईं चार गाइडेड मिसाइलों को मार गिराया।

सीरिया में जंग लड़ रहे संगठनों के बीच सुलह के लिए स्थापित रूसी केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल वादिम कुलित ने कहा कि एयर डिफेंस ने किसी भी मिसाइल को जमीन पर गिरने नहीं दिया। इजरायल की तरफ से सीरिया में हवाई हमले को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

सीरिया के होम्स में इजरायल ने दागी थी मिसाइलें

सीरिया के सरकारी ब्राडकॉस्टर अल-इखबरिया ने बताया कि इजरायल ने लेबनान के हवाई क्षेत्र से होम्स में अल-क्यूसर जिले पर हमला किया था। इस हमले में सीरिया को बेहद मामूली नुकसान ही हुआ है।

रूसी रियर एडमिरल वादिम कुलित ने बताया कि दो इजरायली एफ-16 लड़ाकू विमानों ने होम्स प्रांत में कई ठिकानों पर चार गाइडेड मिसाइलें दागी थीं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इजरायल ने सीरिया में कौन सी गाइडेड मिसाइल को फायर किया था।

See also  Vedio : अचानक मुंबई मेट्रो पहुंचे अक्षय और इमरान, यात्रियों के साथ किया जमकर डांस

कितना ताकतवर है Buk-M2E मिसाइल सिस्टम

Buk-M2E मिसाइल सिस्टम सोवियत संघ के जमाने का हथियार है। इसकी पहली यूनिट 1980 में कमीशन की गई थी। Buk-M2E सेल्फ प्रोपेल्ड, मीडियम रेंज की जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। इस सिस्टम को क्रूज मिसाइल, स्मॉर्ट बम, लड़ाकू विमान और ड्रोन के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी रेंज 140 किलोमीटर के आसपास बताई जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।