क्वींसलैंड। एक अजगर ने आस्ट्रेलियन फ्रेशवॉटर मगरमच्छ का न सिर्फ शिकार किया बल्कि उसको पूरा निगल लिया। इस तस्वीरों को मार्टिन मुलर ने क्लिक किया है। तस्वीरें शेयर होने के बाद ये वायरल हो गई हैं। अब तक इस पोस्ट को 42 हजार से ज्यादा शेयर और 20 हजार से ज्यादा रिएक्शन्स मिल चुके हैं। इन तस्वीरों को आस्ट्रेलिया के जीजी वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ने शेयर की है। जीजी वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ने इन तस्वीरों को शेयर किया था। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे लंबा सांप और आस्ट्रेलियन फ्रेशवॉटर मगरमच्छ की शानदार तस्वीरें क्लिक की गई हैं। जीव विज्ञान के जानकारों के मुताबिक, निचले जबड़े की वजह से अजगर अपने मुंह को काफी खींच सकता है, जिस वजह से वो हिरण, मगरमच्छ, और घड़ियाल को आसानी से निगल सकते हैं। यहां तक की वो इंसान को भी आसानी से निगल सकते हैं। आलिव अजगर आस्ट्रेलिया का है, जिसकी लंबाई 13 फीट तक होती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।