बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
TRP Jobs News

BJP Social Media Convener Deepak Mahaske: दीपक महस्के ने संभाला BJP सोशल मीडिया संयोजक का कार्यभार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीं शुभकामनाएं

BJP Social Media Convener Deepak Mahaske: दीपक महस्के ने संभाला BJP सोशल मीडिया संयोजक का कार्यभार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीं शुभकामनाएं
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

BJP Social Media Convener Deepak Mahaske: नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी नेताओं और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया संयोजक अमित मालवीय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यभार संभालने के बाद दीपक महस्के ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

महस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन के विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।