WHO Internship 2026: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में भारतीय छात्रों और हाल ही में स्नातर पूरा करने वाले उम्मीदवारों के लिए छह महीने की फुल-टाइम इंटर्नशिप का अवसर है। यह इंटर्नशिप स्विट्जरलैंड के जेनेवा स्थित WHO मुख्यालय में एथिक्स टीम के साथ करनी होगी। इसके लिए छह महीने में 1.92 लाख रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।
यह इंटर्नशिप WHO के साइंस फॉर हेल्थ डिवीजन की फोरसाइट, लीडरशिप एंड एथिक्स इन साइंस टीम से जुड़ी है। इसमें ग्लोबल हेल्थ पॉलिसी, स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नैतिक इस्तेमाल और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर काम करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पब्लिक हेल्थ, मेडिसिन, बायोएथिक्स, फिलॉसफी या कानून जैसे विषयों से जुड़े योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 है। चयनित इंटर्न को हर महीने 1,680 स्विस फ्रैंक यानी लगभग 1.92 लाख रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे।
जानिए, इंटर्नशिप में आपको क्या मिलेगा?
इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के साथ कुछ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इंटर्नशिप की अवधि 24 सप्ताह यानी करीब छह महीने की होगी। यह फुल-टाइम अवसर है। इसमें मासिक स्टाइपेंड: 1,680 स्विस फ्रैंक, जो लगभग 1.92 लाख रुपये के बराबर है, WHO कैफेटेरिया में इस्तेमाल के लिए प्रतिदिन 20 स्विस फ्रैंक का लंच वाउचर और साथ ही हइंटर्नशिप की अवधि के दौरान दुर्घटना और मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज। उम्मीदवारों को जेनेवा स्थित WHO मुख्यालय में काम करना होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करना जरूरी है।
आवेदन के लिए जाने योग्यता
WHO Internship 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक और अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी। जिसके लिए अभ्यर्थी मास्टर डिग्री या पीएचडी की पढ़ाई कर रहा हो। इसके अलावा, पिछले 18 महीनों के भीतर पोस्टग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों की पढ़ाई जरूरी
इंटर्नशिप के लिए कुछ चुनिंदा विषयों की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। जिसमें बायोएथिक्स, पब्लिक हेल्थ, मेडिसिन, फिलॉसफी, कानून या ह्यूमैनिटीज से जुड़े विषयों की पढ़ाई जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी को पब्लिक हेल्थ, क्लाइमेट चेंज और नई तकनीकों से जुड़े नैतिक पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट का इस्तेमाल करना आना चाहिए। रिसर्च के लिए AI का उचित इस्तेमाल करने की जानकारी भी जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और बोलने में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 20 साल होनी चाहिए और भारतीय पासपोर्ट भी अनिवार्य है।
इंटर्नशिप के लिए ऐसे करें आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार WHO के आधिकारिक करियर पेज पर जाकर संबंधित वैकेंसी खोज सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर जॉब पोस्टिंग नंबर 2604183 खोजें, पोस्ट का नाम Internship – Ethics Team in Foresight, Leadership & Ethics in Science जांचें, अपनी प्रोफाइल बनाएं और जरूरी जानकारी भरें, अपना सीवी अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
क्या आपको भी मिल सकता है अवसर?
अगर आप निर्धारित विषयों में मास्टर डिग्री या पीएचडी कर रहे हैं, या पिछले 18 महीनों में पोस्टग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं, तो आप अपनी पात्रता जांच सकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, अंग्रेजी भाषा की अच्छी समझ, कंप्यूटर और रिसर्च स्किल के साथ उम्र तथा पासपोर्ट की शर्तें पूरी करना जरूरी है। यह इंटर्नशिप स्वास्थ्य नीति, AI एथिक्स और जलवायु परिवर्तन से जुड़े नैतिक सवालों पर काम करने का अवसर देती है। आवेदन करने से पहले WHO की आधिकारिक वैकेंसी में सभी नियमों और शर्तों को जरूर पढ़ें।



