कुछ दिन पहले ही गांव में बनाया गया था पुलिस कैंप :

जगदलपुर। जगदलपुर के लोहांड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र के बोदली गांव से एक कोटवार की हत्या का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या नक्सलियों ने की है या किसी अपराधी ने, इसका पुलिस अभी जांच कर रही है। घटना के बाद लोहंडीगुड़ा के एसडीओपी राकेश कुर्रे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि अभी तक शव लेकर वापस पुलिस पार्टी नहीं लौटी है।

कोटवार का नाम धनीराम बताया जा रहा है, जो बोदली गांव का ही रहने वाला था। हत्या का ज्यादा शक नक्सलियों पर जताया जा रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व जगदलपुर के बोदली में पुलिस कैंप बनाया गया था। कैंप की वजह से नक्सली लगातार नाराजगी जता रहे थे। हत्या को उसी बौखलाहट का नतीजा बताया जा रहा है। आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान भी यहां पोलिंग बूथ बनाया गया था और ग्रामीणों ने मतदान किया था। इन सब बातों से नक्सली काफी नाराज थे।

See also  INDIA vs UAE Asia Cup 2025 : भारतीय टीम आज खेलेगी पहला मैच, यूएई से होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।