Person checking the electricity meter and MCB

Electricity Meter Check: बिजली का बिल थोड़ा भी बढ़ जाए तो इसका असर घर के बजट पर पड़ता है। गर्मियों में एसी और कूलर दिन-रात चलने से बिल बढ़ना आम है। लेकिन अगर आपको लगता है कि बिजली की खपत कम होने के बावजूद बिल ज्यादा आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

इसकी एक वजह मीटर में खराबी भी हो सकती है। ऐसे में MCB टेस्ट, मीटर रीडिंग और स्मार्ट मीटर एप के जरिए इसकी जांच की जा सकती है।

MCB बंद करके करें मीटर की जांच

सबसे पहले घर की मेन MCB बंद कर दें। इसके बाद बिजली मीटर की लाइट देखें। अगर MCB बंद करने के बाद भी मीटर की लाइट आती रहती है, तो यह गड़बड़ी का संकेत है।

वहीं, अगर MCB बंद करने के बाद मीटर की लाइट बंद हो जाती है, तो कई बार इसकी वजह वायरिंग लीकेज हो सकती है।

पहले और बाद की रीडिंग करें नोट

अगले चरण में मीटर की शुरुआती रीडिंग पेपर पर नोट कर लें। इसके बाद 1000 वाट का कोई लैम्प या हीटर एक घंटे के लिए ऑन करके रखें।

See also  Healthy Lunch Habits: लंच के बाद क्यों आती है तेज नींद? अपनाएं ये असरदार तरीके

एक घंटे बाद मीटर की आखिरी रीडिंग चेक करें। अगर शुरुआती और आखिरी रीडिंग में एक यूनिट यानी 1 किलोवाट घंटे का अंतर आता है, तो समझें कि मीटर सही चल रहा है।

अगर रीडिंग में अंतर एक यूनिट से ज्यादा या कम आता है, तो इससे मीटर के तेज या धीमे चलने का पता चलता है।

स्मार्ट मीटर है तो मोबाइल एप से मिलाएं रीडिंग

इन दिनों स्मार्ट मीटर के साथ मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें दिखाई जा रही बिजली की खपत को मीटर की रीडिंग से मिलाया जा सकता है। इससे दोनों रीडिंग के बीच अंतर की जानकारी मिल सकती है।

संतुष्टि न हो तो इलेक्ट्रिशियन को दिखाएं

अगर इन तरीकों के बाद भी आपको मीटर की रीडिंग को लेकर संतुष्टि नहीं होती है, तो इलेक्ट्रिशियन को बुला सकते हैं। इसके लिए बिजली विभाग में आवेदन देकर घर के मीटर के साथ वायरिंग लीकेज की भी जांच कराई जा सकती है।

See also  Pressure Cooker Rice: कुकर में भी बनेंगे दाना-दाना अलग खिले चावल, बस पकाते वक्त डाल दें ये 2 चीजें

बिजली की खपत कम करने के आसान तरीके

बिजली का बिल कम रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।

  • एसी का तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखें।
  • ज्यादा पुराने बिजली के उपकरणों की जगह नए उपकरण इस्तेमाल करें।
  • कमरे से बाहर निकलते समय लाइट और पंखा बंद कर दें।
  • जिन उपकरणों का इस्तेमाल कम होता है, उन्हें अनप्लग कर दें।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।