How to clean grease and burnt stains from the edges of a non-stick pan using baking soda and a soft sponge
Easy ways to remove stubborn grease from a non-stick pan without damaging its coating.

Non Stick Pan Cleaning Tips: नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाने के बाद उसकी अंदरूनी सतह तो आसानी से साफ हो जाती है, लेकिन किनारों पर जमा तेल और मसालों की चिकनाई हटाना मुश्किल हो जाता है। कई बार डिशवॉश लिक्विड से सफाई करने के बाद भी यह परत बनी रहती है।

ऐसे में तेज स्क्रबर या चाकू से रगड़ना पैन की नॉन-स्टिक कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से इस जमी चिकनाई को साफ करने की कोशिश की जा सकती है।

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से हटाएं जमी चिकनाई

अगर आपके नॉन-स्टिक पैन के किनारों पर चिकनाई और तेल की परत जम गई है, तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बहुत काम आता है। इसके लिए थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गंदे और चिकने हिस्से पर अच्छी तरह लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से पैन की सफाई करें। ध्यान रखें कि पैन की कोटिंग पर किसी भी तरह का जोर या दबाव डालकर रगड़ने से बचें।

सफेद सिरके और पानी का घोल करेगा असर

पुरानी और चिकनाई को ढीला करने के लिए सफेद सिरके और पानी के घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तीन भाग पानी में एक भाग सफेद सिरका मिलाएं। अब इस घोल को पैन में डालकर धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मुलायम स्पंज या सूती कपड़े से पैन को साफ कर लें।

पैन पर जमे जिद्दी जले दाग कैसे हटाएं?

पैन पर जले हुए दाग नजर आने पर उसे तेज आंच पर गर्म करके नमक से रगड़ने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसा करने से नॉन-स्टिक कोटिंग हमेशा के लिए खराब हो सकती है। सबसे पहले पैन को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद उसमें गुनगुना पानी और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब मुलायम स्पंज से दागों को साफ करें।

सफाई करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • पैन को साफ करने के लिए कभी भी हार्ड स्क्रबर, स्टील वूल या खुरदरे ब्रश का इस्तेमाल न करें।
  • बहुत तेज केमिकल वाले क्लीनर और डिटर्जेंट का उपयोग करने से बचें।
  • पैन की सफाई करते वक्त उसे कभी भी जोर से न रगड़ें, हमेशा मुलायम स्पंज या कपड़े का प्रयोग करें।
  • कभी भी खाली पैन को तेज आंच पर गर्म न करें।
  • सफाई पूरी होने के बाद पैन को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से सुखा लें।

डिस्क्लेमर:यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। नॉन-स्टिक पैन की सफाई से पहले निर्देश जरूर पढ़ें। हर पैन पर घरेलू सफाई के तरीके उपयुक्त हों, यह जरूरी नहीं है।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।