बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
Lifestyle

Tulsi Plant Care: तुलसी का पौधा बार-बार सूखने से हैं परेशान? बस करें यह एक छोटा सा काम और देखें कमाल

Tulsi Plant Care: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है और अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि यह पौधा लगभग हर घर में देखने को मिलता है। लोग इसे हरा-भरा रखने के लिए इसकी देखभाल भी करते हैं। लेकिन कई बार पूरी देखभाल के बावजूद […]

Tulsi plant care tips to keep holy basil plant green and healthy
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Tulsi Plant Care: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है और अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि यह पौधा लगभग हर घर में देखने को मिलता है। लोग इसे हरा-भरा रखने के लिए इसकी देखभाल भी करते हैं। लेकिन कई बार पूरी देखभाल के बावजूद तुलसी सूखने लगती है या उसकी पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान तरीकों से पौधे को फिर से घना और हरा-भरा बनाए रखा जा सकता है।

मंजरी आते ही करें छंटाई

तुलसी के पौधे में जब मंजरी आने लगती है, तो पौधा अपनी एनर्जी बीजों को पकाने में लगाने लगता है। इससे पौधे की बढ़त रुक जाती है और वह धीरे-धीरे सूखने लग सकता है। इसलिए जैसे ही तुलसी में मंजरी दिखाई दे, उसे कैंची से काट दें। इससे पौधा अपनी एनर्जी नई पत्तियां उगाने में लगाएगा और हरा-भरा बना रहेगा।

जरूरत से ज्यादा पानी न डालें

तुलसी को सूखने से बचाने के लिए कई लोग उसे जरूरत से ज्यादा पानी देने लगते हैं। लेकिन अधिक पानी भी पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा सूखने लगता है। तुलसी में पानी तभी डालें, जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी दिखाई दे। अगर मिट्टी गीली है, तो पानी देने की जरूरत नहीं है। साथ ही, गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए।

फंगस और कीड़ों से बचाएं

तुलसी की जड़ों या पत्तियों में काले कीड़े या फंगस लगने से भी पौधा सूख सकता है। इसलिए इनसे पौधे को बचाना जरूरी है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर को पानी में घोलकर पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं। इसके अलावा एक लीटर पानी में कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाकर भी छिड़काव किया जा सकता है। इससे फंगस और कीड़ों को पौधे से दूर रखने में मदद मिल सकती है।

सुबह की धूप पौधे के लिए जरूरी

तुलसी के पौधे को हरा-भरा रहने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होती है। हालांकि, बहुत तेज धूप में दिनभर रहने से पौधा सूख सकता है। इसलिए तुलसी को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सुबह की 4-5 घंटे की धूप मिल सके। इसके साथ ही महीने में एक बार मिट्टी की गुड़ाई करें और उसमें वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। इससे तुलसी के पौधे की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सकती है।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर लेखन

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन