जबलपुर। मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी पैसेंजर बस में डकैती की प्लानिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने सभी को रंगे हाथ पकड़ कर लिया। इस दौरान, आरोपियों के कब्जे से 1 देशी कट्टा, 4 कारतूस, तलवार, रॉड और घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश सुक्कू लोधी अपने 4 साथियों के साथ मिलकर जबलपुर-भोपाल-इंदौर जाने वाली बस के यात्रियों के साथ लूटपाट की योजना बना रहे थे। लूटपाट के लिए आरोपियों ने पाटन थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा रोड में खड़ी कार का इस्तेमाल करने वाले थे। उसी वक्त पुलिस वहां पहुंच गई और सभी बदमाशों को पकड़ लिया। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

See also  इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में सिटी फारेस्ट बनाने की तैयारी तेज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।