इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में कारोबारी की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि उनका परिवार अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता और कारोबारी प्रवेश अग्रवाल के घर देर रात आग लग गई। आग की शुरुआत किचन से हुई, जो देखते-देखते पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। चारों ओर धुंआ फैल गया। परिवार के सदस्य मदद के लिए चिल्लाते रहे। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि, बेबस सुरक्षागार्ड भी कुछ न कर सकें। तत्काल दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रवेश अग्रवाल और उनकी दोनों बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई।

दोनों बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, मृतक प्रवेश अग्रवाल का कांग्रेस नेता कमलनाथ से भी काफी अच्छे संबंध थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी भी बताया जाता है। साथ ही, इंदौर के जाने-माने कारोबारी भी थे।

See also  युवा महोत्सव पर सीएम भूपेश बघेल की सौगात, अब संगी एप्प से मिलेगी रोजगार की जानकारी

वहीं, लसूड़िाया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फायर विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटा है।