स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs AUS 2nd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रन का टारगेट रखा है। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अच्छी परियां खेली। रोहित 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अय्यर ने 61रनों का योगदान दिया। पहले मैच की तरह विराट कोहली इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।