टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया तंत्र को सीधी चुनौती दी है। कलेक्टर अभिनाश मिश्रा के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे कुल 26 हाइवा जब्त किए। इनमें से 18 हाइवा बिना पिटपास के संचालित हो रहे थे, जबकि 8 वाहन ओवरलोड पाए गए। ये सभी वाहन भारी बारिश के बीच भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग से गुजर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि माफिया किसी भी मौसम या नियम की परवाह किए बिना रेत का अवैध धंधा चला रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान अधिकारी भी रहे मौके पर मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि मौके पर तहसीलदार अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार डहरे, पटवारी विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक रमेश साहू सहित कुल 14 पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ के चर्चित IPS मुकेश गुप्ता व रजनीश सिंह के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने दिए FIR के आदेश, 2014 में अग्रवाल बंधुओं के घर पर पड़े ACB की रेड में बढ़ सकती है मुश्किलें

प्रशासन की यह सख्ती बताती है कि जिला प्रशासन माफिया नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। हालांकि, लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले यह भी दर्शाते हैं कि राज्य में अवैध खनन पर अभी भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका है।