टीआरपी डेस्क। Murdered through Accident : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीवरागुड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र की कार से कुचल कर हत्या करदी है और छोटे बेचे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोनों पक्षों में क्यों है विवाद ?

तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी। सोमवार की शाम को खेतों की रखवाली के लिए रवि का छोटा बेटै करण खेत पर गया था। जहां उसने अपने खेत से मूंगफली निकालकर खाई। इसी दौरान उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी भी पास के खेत में लगी मूंगफली की फसल देखने अपने दोनों बेटों के साथ खेत पहुंचा था। करण को मूंगफली खाता देख नर्मदा सोनवानी बौखला गया और उसने करण पर उसकी मूंगफलियां खाने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी।

See also  ऑपरेशन साइबर शील्ड : साइबर ठगों के लिए बैंक खाता ऑपरेट करने वाले 10 युवक गिरफ्तार

थाने में हुई थी शिकायत

दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामला थाने जा पहुंचा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों के घर लौटने के दौरान ही उन्हें कार से कुचल दिया गया। हादसे में पिता और उनके बड़े बेटे की मौत हो गई और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

दोनों पक्षों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस सुरक्षा देने में विफल रही, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Murdered through Accident : यह घटना पुलिस सुरक्षा की कमी और पुरानी रंजिश के बीच बढ़ती हिंसा का उदाहरण है। अब प्रशासन पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करे।

See also  CG Crime: एम्बुलेंस की आड़ में ट्रांसफार्मर से कॉपर ,एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार