लखनऊ।
लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान की अवधि सुबह सात से शाम छह बजे तक है। पहले दो घंटे में आठ सीटों पर मतदाता बड़ी संख्या में उमड़े। इसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ती रही।
दिन में 11 बजे तक आठ सीटों का मतदान प्रतिशत बढ़ रहा था। कुल औसत मतदान प्रतिशत 24.32 हो गया था। दिन की गरमी से बचने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में मतदान केंद्रों पर एकत्र थे। मतदाताओं के 11 बजे से बाद घर से निकलने के कारण मतदान प्रतिशत भी बढ़ गया है। 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत वोट पड़े।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।