रायपुर। आज शाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं हूं चौकीदार कार्यक्रम को दिल्ली में संबोधित किया।इसका प्रसारण 5 सौ अलग-अलग जगहों पर देखा और सुना गया। इसी कड़ी में एकात्म परिसर में नेताओंके साथ-साथ उनके निजी सुरक्षा में लगे चौकीदार भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देशको अब हुकुमदारों की जरूरत है। ऐसे में सवाल तो यही उठने लगा है कि क्या अगले चुनाव में सारेचौकीदार हुकुमदार हो जाएंगे?इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल ,पवन इसके अलावा विष्णुदेव साय,रामसेवक पैकरा मौजूद है।

कौन होता है चौकीदार:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि वह एक चौकीदार के रूप मेंदेश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां विपक्ष पर हमला किया करते हुए कहा कि कुछ लोग सोचते हैं किजो यूनिफॉर्म पहनते हैं और जिनके गले में सीटी होती है वही चौकीदार हैं, लेकिन वास्तव में जो भी पूरी कर्मठता
See also  BJP नेता की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
के साथ देश की सेवा में लगा हुआ है वह सभी लोग चौकीदार हैं।

हुकुमदारों की बताई जरूरत:

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता फिर से एक बार हमें देश की सेवा करने का मौका देने वाली है। मुझेखुशी है कि देश का युवा दूरदर्शिता रखते हैं। हम राजनेता तो अभी 11 को क्या होगा या 21 को क्या होगाइसी में लगे पड़े हैं और आप शपथ के विषय में सोच रहे हैं। देश की जनता को राजा-महाराजाओं की जरूरतनहीं है। देश की जनता को हुकुमदारों की जरूरत नहीं है बल्कि देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है। ऐसे में लोग संभावना जता रहे हैं कि अगले चुनाव में चौकीदार की बजाय हुकुमदार का जुमला चलेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और लोगों से संवाद भी कर रहे हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए गए मैं भी चौकीदार अभियान के तहत पार्टी के कई
See also  लोक गायिका मां ने बेटे को गाना गाकर दी अंतिम विदाई, दु:खी साथियों ने बजाया संगीत-देखें वीडियो
कद्दावर नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे चौकीदार शब्द को जोड़ रखा है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।