लखनऊ। भाजपा ने हेमा मालिनी को मथुरा से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से कुछ लोगों को लग रहा था कि हेमा मालिनी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं? अचानक हेमा मालिनी ने कुछ फोटोज के जरिए अपने ट्विटर अकाउंट पर जोरदार एंट्री मारकर सबको चौंका दिया। इस बार वे मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में किसानों के साथ गेहूं की फसल काटती दिखाई दीं। पर असल में वो फसल कुछ और ही थी…। उनकी फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वॉयरल हुई, चर्चा चालू।

फोटो को लेकर शुरू हुई फजीहत:

लोग तो जैसे एकदम तैयार बैठे थे, जैसे ही फोटो दिखाई दी, उसकी फजीहत करनी शुरू कर दी। खुद को तर्कशास्त्रियों का ताऊ मानने वाले लोगों ने तर्क की पूरी टोकरी ही उस फोटो पर उलट मारी। उनका तर्क था कि हेमा मालिनी ने अगर गेहूं काटा होता तो उनका सिर ढंका होना चाहिए था। जैसा कि फोटों में बाकी की महिलाओं ने कर रखा है? अब इनको कौन समझाए कि भैया उन्होंने असल में जो फसल काटी वो तो आपको दिखाई ही नहीं दी? सियासी गलियारों के जानकार गए ताड़ कि कहां हुआ गेहूं की फसल काटने की आड़ में खिलवाड़? दरअसल चुनाव भी एक तरह का युध्द है और आप तो जानते ही हैं न कि प्यार और जंग में सबकुछ जायज होता है?

See also  निगम-मंडल में जगह नहीं मिलने से कई मायूस, कुछ ने भड़ास निकाली... तो इस नेता ने पद लेने से किया इनकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।