केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को कोवड संक्रमण के नए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में COVID-19 के 134 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सक्रिय

नेशनल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को कोवड संक्रमण के नए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में COVID-19 के 134 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1 हजार 962 रह गई। भारत में अब तक कुल 4.46 करोड़ कोविड मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 728 थी।

COVID-19 की रिकवरी हुई 98.80%

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सक्रंमण दर 0.08 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोविड के सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

एक्टिव मामलों में आई कमी

24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 36 मामलों की कमी आई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 48 हजार 815 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना के खिलाफ देश में अब तक कोविड टीके की 220.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

See also  देश के 3 राज्यों में उपचुनाव का बजा बिगुल, 30 जुलाई को वोटिंग, जनिए क्यों खाली हुई सीटें…?

अब तक ये रहे आंकड़े

भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया है। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चली गई थी। तो वहीं 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ का गंभीर माइलस्टोन पार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।