कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में 16 लोग गिरफ्तार, CM ने दिए थे जांच के आदेश

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोडागु जिले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि कुशलनगर से 9 लोग और मदिकेरी से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने यह दावा किया था कि वीर सावरकर पर उनकी टिप्पणी के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोडागु जिले की अपनी यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा था।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्धारमैया की यात्रा में उनके वाहन पर अंडे फेंकने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। यह मामला सावरकर पर किए गए टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था।
इस घटना की निंदा करते हुए सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनके विरोध में लोगों को काम पर रखा है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को चेतावनी दी कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद वे उन्हें सबक सिखाएंगे।

See also  पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता का ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, प्रभु राम के ननिहाल वालों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।